सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बाढ़ प्रभावितों के बीच दाती महाराज, श्री शनिधाम ट्रस्ट कर रहा है हर संभव सहायता

बाढ़ प्रभावितों के बीच दाती महाराज, श्री शनिधाम ट्रस्ट कर रहा है हर संभव सहायता

बाढ़ प्रभावितों के बीच दाती महाराज, श्री शनिधाम ट्रस्ट कर रहा है हर संभव सहायता


परमहंस दाती महाराज की प्रेरणा से श्री शनिधाम ट्रस्ट के पदाधिकारी और सेवादार भी पाली के बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता में जी-जान से जुटे हुए हैं। ट्रस्ट की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जोर-शोर से किए जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सामग्रियां वितरित की जा रही हैं। लोगों को खाने-पीने के सामान दिए जा रहे हैं। दाती महाराज स्वयं इलाकों का दौरा कर रहे हैं और बाढ़ प्रभावितों को हर संभव सहायता मुहैया करवा रहे हैं। गुरुवार को दाती महाराज ने श्री शनिधाम ट्रस्ट के दर्जनों पदाधिकारियों और सेवादारों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्रियां और कपड़े वितरित किए। उन्होंने सबराड़ के 50 परिवारों और उसके आसपास के गांवों के लोगों के बीच राहत सामग्रियां वितरित करवाए। ट्रस्ट की ओर से ग्रामीणों खाद्य सामग्रियों के भरे एक-एक पैकेट दिए गए, जिसमें 10 किलो आटा, 1 किलो मूंग दाल, 1 किलो चावल, 1 किलो चीनी, 500 ग्राम तेल, 250 ग्राम चाय पत्ती, 250 ग्राम मिर्च, 250 ग्राम हल्दी, 250 ग्राम धनिया, मोमवत्ती और माचिस शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए पढ़े 
https://www.facebook.com/shreeshanidham/

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बोझ नहीं वरदान है बेटियां, पिता को किया लीवर डोनेट

मिर्ज़ापुर - बेटियां माता पिता के लिए बोझ नहीं  वरदान है ये साबित किया है मिर्ज़ापूरा में रहने वाली वीणा ने । वीणा  ने अपने पिता को लीवर डोनेट कर उनकी जान बचाइ। वीणा के पिता रवि प्रकाश त्रिपाठी हालत दिनोदिन बिगड़ती चली जा रही थी।  डॉक्टर्स ने उनकी बीमारी का इलाज  लिए लीवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी।  रवि प्रकाश ने परिवार के सदस्यों से बात की कोई भी लीवर  डोनेट करने आगे नहीं आया , यहाँ तक के उनका बेटा भी नहीं। बेटे सहित परिवार के कई लोगो की लीवर देने इनकार जैसे ही वीणा को पता लगा उसने बिना कुछ सोचे  अपने ससुराल वालो  लीवर डोनेट करने की अनुमति ली।  मौत मुँह पर खड़े अपने पिता को बचाने के लिए अपनी दो छोटी बेटियों की चिंता छोड मुस्कुराते हुए ऑपरेशन थिएटर में चली गयी। 25 वर्षीया वीणा खुद दो बेटियों की माँ है   वीणा का साहसी कदम सफल रहा डॉक्टर का ऑपरेशन  सफल रहा फ़िलहाल पिता और पुत्री हॉस्पिटल में है। आज वीणा की हर जगह चर्चा हो रही है, किस प्रकार एक बेटी ने अपने पिता के प्राणो की रक्षा की। बेटियों को गर्व है वीणा पर

बाली उपखण्ड के दांतीवाड़ा गांव में गांव के पास रास्ते मे आया बड़ा मगरमछ

बाली उपखण्ड के दांतीवाड़ा गांव में गांव के पास रास्ते मे आया बड़ा मगरमछ बाली उपखण्ड के दांतीवाड़ा गांव में गांव के पास रास्ते मे आया बड़ा मगरमछ।  रात करीब 9 बजे की घटना।  उपखण्ड अधिकारी बाली को रात को ही अवगत कराने के बाद भी सबुह तक नही पहुँचा वनविभाग , रास्ते के पास खेत की बाड़ से खेत मे घुसा ,ग्रामीणों में भय ,खेत आबादी के पास,आबादी में भी मगरमछ के आने का खतरा,खेत मे खड़ी है ज्वार के हरे चारे की फसल ।

गोडवाड़ क्षेत्र में जारी है जोरदर बारिश का दौर

रानी 23 जुलाई : गोडवाड़ आंचल में भारी बारिश जारी है।  लोगो को दो दिन से सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुएहै।  गोडवाड़ के लगभग सभी नदी और नाले उफान पर है।  बड़े बांधो में पानी की आवक में तेजी हुयी है तथा छोटे बांध छलक  चुके है। तालाबों में चादर चल रही है। तेज बहाव वाली नदियों के किनारे पर एहतियात के तोर पर आवाजाही रोक दी गयी है। लोगो को बहाव में वाहन न उतरने को कहा गया है।