सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जवाई बांध अपडेट : पानी की आवक धीमी , 11 में से सिर्फ 3 गेट खुले है , गेज 59

29 जुलाई 2017 : जवाईबांध ( सुमेरपुर )  जिले में भारी बारिश के बाद कल शाम तक जवाईबांध के 13 में से 11 गेट खोले गए थे।  1963 के बाद पहले बार 10 वा  गेट खोला गया। 54 बाद जवाईबांध में इतनी पानी की आवक हुयी है।  बांध से निकलने वाली जवाई नदी जालोर जिले के कई गावो को प्रभावित करती है।  कल रात भर प्रशासन लोगो को अलर्ट करता रहा।  निचले इलाको के गावों को खाली करवाया गया।  मध्य रात्रि में पानी की आवक धीमी पड़ने के बाद 7 गेट बंद किये गए , जिससे जालोर जिले वासियों को थोड़ी सी राहत मिली। ताजा जानकारी के अनुसार अभी 11 मेसे 3 गेट खुले है। #जवाईबांध #jawaiBandh #rajasthanRain 

गोडवाड़ री आवाज में आपरो स्वागत है।

राम राम सा। . पाली मारवाड़ के गोडवाड़ आंचल की संस्कृति और विचारो को संजो का इस आवाज को सभी तक पहुंचाने  के लिए बनाया गया है ये पेज। अगर आप गोडवाड़ के निवासी है , और " गोडवाड़ की आवाज " के लिए अपने आर्टिकल भेजना चाहते है तो मुझे ईमेल कर " w3hosting.in@gmail.com".

6 अगस्त को मनाई जाएगी वीर दुर्गादास राठौर जयंती।

वीर दुर्गा दास राठौर जयंती वीरशिरोमणि दुर्गादास जी के बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए : यहाँ क्लिक करे  आयोजन स्थल :  वीर दुर्गादास राजपूत छात्रावास पाली  और बिरामी ( सुमेरपुर ) आयोजन कर्ता : श्री क्षत्रिय युवकसंघ प्रान्त पाली-गोडवाड़ अतिथि : समस्त करणोत ( राठौर ) राजपूत परिवार 

मूसलाधार बारिश और नदी नालो के उफान की खबरों से भरा रहा 23 जुलाई रविवार का दिन

हर कोई सोने से पहले कल क्या क्या करना है इसका प्लान बना कर सोता है चाहे बड़े हो या छोटे।  जब आप सुबह उठे और उठते है आपको उजाला नहीं अँधेरा दिखे और बारिश की भीनी खुशबु और सड़को पर गिरते पानी की आवाज सुनाई दे, जी है बिलकुल ऐसा ही कुछ महसूस किया होगा आज गोडवाड़ अंचल के लोगो ने। रविवार छुट्टी का दिन पूरी तरह से छुट्टी को समर्पित हो गया ऐसी छुट्टी जिसमे आप सिर्फ घर में बेथ कर बारिश का मज़ा ले सकते और चाय पकोड़े खा सकते है। जैसे जिसे दिन बढ़ता गया  लोगो की आंखे धुप का इंतजार करने लगी पर आज बदलो ने अपना मन बना लिया था तो भला सूरज कैसे दिखे। शाम होते होते नदी और नालो के उफान की खबरे पता करने में समय बिता।  रविवार की शाम और रात महिला विश्व कप से साथ पूरी हुयी , जिसमे भारत की बेटियों ने इंग्लैंड की टीम को कड़ी टक्कर दी पर अनंततः फाइनल मैच मात्र 9 रनो से हार गयी।  

गोडवाड़ क्षेत्र में जारी है जोरदर बारिश का दौर

रानी 23 जुलाई : गोडवाड़ आंचल में भारी बारिश जारी है।  लोगो को दो दिन से सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुएहै।  गोडवाड़ के लगभग सभी नदी और नाले उफान पर है।  बड़े बांधो में पानी की आवक में तेजी हुयी है तथा छोटे बांध छलक  चुके है। तालाबों में चादर चल रही है। तेज बहाव वाली नदियों के किनारे पर एहतियात के तोर पर आवाजाही रोक दी गयी है। लोगो को बहाव में वाहन न उतरने को कहा गया है। 

बाली उपखण्ड के दांतीवाड़ा गांव में गांव के पास रास्ते मे आया बड़ा मगरमछ

बाली उपखण्ड के दांतीवाड़ा गांव में गांव के पास रास्ते मे आया बड़ा मगरमछ बाली उपखण्ड के दांतीवाड़ा गांव में गांव के पास रास्ते मे आया बड़ा मगरमछ।  रात करीब 9 बजे की घटना।  उपखण्ड अधिकारी बाली को रात को ही अवगत कराने के बाद भी सबुह तक नही पहुँचा वनविभाग , रास्ते के पास खेत की बाड़ से खेत मे घुसा ,ग्रामीणों में भय ,खेत आबादी के पास,आबादी में भी मगरमछ के आने का खतरा,खेत मे खड़ी है ज्वार के हरे चारे की फसल ।

बोझ नहीं वरदान है बेटियां, पिता को किया लीवर डोनेट

मिर्ज़ापुर - बेटियां माता पिता के लिए बोझ नहीं  वरदान है ये साबित किया है मिर्ज़ापूरा में रहने वाली वीणा ने । वीणा  ने अपने पिता को लीवर डोनेट कर उनकी जान बचाइ। वीणा के पिता रवि प्रकाश त्रिपाठी हालत दिनोदिन बिगड़ती चली जा रही थी।  डॉक्टर्स ने उनकी बीमारी का इलाज  लिए लीवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी।  रवि प्रकाश ने परिवार के सदस्यों से बात की कोई भी लीवर  डोनेट करने आगे नहीं आया , यहाँ तक के उनका बेटा भी नहीं। बेटे सहित परिवार के कई लोगो की लीवर देने इनकार जैसे ही वीणा को पता लगा उसने बिना कुछ सोचे  अपने ससुराल वालो  लीवर डोनेट करने की अनुमति ली।  मौत मुँह पर खड़े अपने पिता को बचाने के लिए अपनी दो छोटी बेटियों की चिंता छोड मुस्कुराते हुए ऑपरेशन थिएटर में चली गयी। 25 वर्षीया वीणा खुद दो बेटियों की माँ है   वीणा का साहसी कदम सफल रहा डॉक्टर का ऑपरेशन  सफल रहा फ़िलहाल पिता और पुत्री हॉस्पिटल में है। आज वीणा की हर जगह चर्चा हो रही है, किस प्रकार एक बेटी ने अपने पिता के प्राणो की रक्षा की। बेटियों को गर्व है वीणा पर

सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल : नियाज मोहम्मद ( देसूरी एंटरप्राइजेज )

देसूरी ( पाली जिला ) :  मन में सेवा का भाव  रखने वाले लोग किसी मोके का इंतजार नहीं करते है उसी तरह देसूरी निवासी नियाज़ मोहम्मद गौवंश की सेवा के लिए आगे आये है। नियाज़ मोहम्मद एक व्यवसायी है और देसूरी इंटरप्राइजेज प्रतिष्ठान  के मालिक है। इन्होने पचास हजार के लागत का चारा स्थानीय बायोसा मंदिर की गोशाला को भेट किया है।  विगत के गौशाला में १२५ के लगभग गोवंश है और उनकी देख रेख के लिए प्रबंध भी है। गोडवाड़ की आवाज की तरफ से नेक दिल नियाज़ मोहम्मद को हार्दिक शुभमनाये।

राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम आज

राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम आज जारी हो सकते है। इस परीक्षा को देने वाले लाखो विद्यार्थो को आज रिजल्ट का इंतजार रहेगा। यह रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर जारी किए जाएंगे। आप यह रिजल्ट http://rajresults.nic.in/ पर भी देख सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा परिणाम का ऐलान राज्य के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी करेंगे। ज्ञातव्य है कि इस वर्ष राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 1098921 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

राजस्थान का एक ऐसा गाँव जहाँ नहीं है एक भी चाय और शराब की दूकान, अगर कोई बेचते मिलता है तो लगता है जुर्माना

500 घरों की बस्ती वाला मायापुर गांव, यहां चाय की दुकान खोलने पर जुर्माने का प्रावधान है। राजस्थान का एक ऐसा गाँव जहाँ नहीं है एक भी चाय और शराब की दूकान __ अगर कोई बेचते मिलता है तो लगता है जुर्माना __ पढ़े पूरी खबर _ . राजस्थान के अजमेर से 18 किमी दूर पीसांगन पंचायत समिति का मायापुर गांव। 500 घरों की बस्ती में करीब 5 हजार लोगों की आबादी है। गांव के 400 सालों के इतिहास में अब तक यहां चाय की एक भी दुकान नहीं खुली। बुजुर्ग ग्रामीणों का तर्क है कि चाय की दुकान पर युवा गपशप लगाकर अपना कीमती समय व्यर्थ गंवाते हैं, इससे बेरोजगारी भी बढ़ती है। साथ ही चाय से शरीर में तरह -तरह के नुकसान भी होते हैं। - गांव में चाय बेचने पर 501 रुपए जुर्माने का प्रावधान है। किसी गांव में चाय की दुकान नहीं होने वाला संभवत: यह राज्य का ही नहीं, बल्कि देश का एकमात्र गांव है। - इसके साथ ही इस गांव में शराब के ठेके भी नहीं हैं। यहां तक कि बाहर से शराब पीकर आने वालों से 5001 रुपए जुर्माना वसूला जाता है। - मायापुर गांव रतना बाणोत ने बसाया था। बताते हैं कि इनके छह पुत्र थे आैर गांव में छह ही गुवाडिया थ...

देखिये फोटो में : पूरा सिरोही उमड़ पड़ा, शहीद को अंतिम विदाई देने।

नागानी 13.09.2016 सिरोही के नागानी के रविवार को कश्मीर में आतंकवादियो के साथ लड़ते हुए शहीद वीर रमेश चौधरी के अंतिम विदाई। ..

घाणेराव कस्बे मे देव झुलनी इगरियास को राम रेवाड़ी को देखने पहुचा आस्था का जन सैलाब।

घाणेराव कस्बे मे देव झुलनी इगरियास को राम रेवाड़ी को देखने पहुचा आस्था का जन सैलाब।

रातों रात किसान का कुआँ हुआ धराशाई, कुदरत की दोहरी मार

कल तक सब कुछ बढीया था. एक साधारण परिवार खेतीवाडी वाला किसान  नुरमोहमद पुत्र मेहराबखाॅ (बाबू भाई ) मकराणी मुस्लिम निवासी गाॅथी तहसील देसुरी जिसका कुआ रातों रात जमीन के अंदरधस गया जल की जगह थल हो गया इसी कुएँ पर एक बड़ा पिपल का पेड़ भी गायब हो गया वो भी कुएँ मे समा गया खेती के दौरान सिंचाई कराने एकमात्र  साधन था वो भी   कुदरत  ने   छीन  लिया ।पहले  अतिव्रष्टि ने फसल नष्ट कर के रूलाया और अब यह एक नई मुश्किल खडी हो गई  ।                         सरकार से किसी प्रकार की कोई सहायता योजना से किसान परिवार को कोई लाभ मिले कुएँ नवीनीकरण का तो लाभान्वित परिवार का भला हो सकता हैं                         लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित ( गाथी ) की रिपोर्ट 

घाणेराव शहीद हसन वली बाबा के दरवाजे के पास तिन ट्रक फस जाने से रास्ता हुआ जाम ।

घाणेराव शहीद हसन वली बाबा के दरवाजे के पास तिन ट्रक फस जाने से रास्ता हुआ जाम । देखिये फोटो में अभी तक के सुचना मिले के आधार पर... न्यूज़ रिपोर्ट 

कलियुग का हुनमान ...

कलियुग का हुनमान । मेरठ में हुई एक युवक की मौत का गम बांटने पहुँचे बंदर की उपस्थिति वहाँ सभी को हैरान कर गयी। मृतक के साथ उस बंदर ने ऐसा व्यवहार किया कि मानों वह मृतक का बहुत करीबी रहा हो। बंदर के हाव- भाव, प्रतिक्रिया और हरकतें बिल्कुल इंसानों जैसी थी। एनएएस कालेज में वरिष्ठ लिपिक सुरेंद्र सिंह 86/3 शास्त्री नगर में रहते हैं। सुरेंद्र सिंह का बड़ा बेटा सुनील तोमर (31) तीस हजारी कोर्ट दिल्ली में वकील था। कैंसर की बीमारी से सुनील की शुक्रवार रात दिल्ली में मृत्यु हो गई। परिजन शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे उसका शव लेकर घर पहुंचे। घर पहुंचने के बाद जब परिजन और आसपास के लोग गमगीन माहौल में अंतिम यात्रा की तैयारी में जुटे थे। तभी करीब पांच बजे एक बंदर भीड़ के बीच से होकर शव के पास जा बैठा। बंदर ने पहले सुनील के पैरों को छुआ और फिर उसके सिर के पास जाकर बैठ गया। जब शव को स्नान कराया गया तो इस बंदर ने भी एक व्यक्ति के हाथ से लोटा लेकर पानी शव के ऊपर डाला। ---शवयात्रा में भी हुआ शामिल... शवयात्रा में शामिल होते हुए बंदर सूरजकुंड स्थित शमशान घाट तक जा पहुंचा। उसने चिता पर लकड़...

शिक्षक हो तो ऎसे , छात्रों ने दी आसुंओं से विदाई

शिक्षक के विदाई समारोह में उमड़ पड़ा गांव रो पड़े स्कूल के बच्चे  शिक्षा में अवनीश यादव ने बदल दी थी गांव में शिक्षा की सूरत  देवरिया । गाजीपुर जिले के बभनोली निवासी अवनीश यादव की तैनाती 2009 में गौरी बाजार के  प्राथमिक विद्यालय पिपराधन्नी गांव में हुई इस गांव में अवनीश ने घर घर जाकर सम्पर्क किया  गरीब मजदूर की सख्या काफी है स्कूल नही आते घर घर जाकर सम्पर्क करना शुरू किया और  पढ़ाई के गुण बताने लगे खेल खुद से बच्चों  को जागरूक करने लगे यहाँ शिक्षा की यह अलख पुरे गांव में जगने लगी गांव के लोग अवनीश को  अपने बेटे की तरह मानने लगे उन्होंने कई पुरस्कार पाये उनका सरकारी स्कूल किसी बड़े कान्वेंट को फेल कर दिया थी की अचानक उनका तबादला गाजीपुर हो गया  गांव वालो ने उनका विदाई की पूरा गांव भावुक हो गये स्कूल के बच्चे रोने लगे अवनीश भी खूब रोये  क्या बूढ़े क्या जवान क्या बच्चे  हर लोगो की दशा एक तरह थी  हर  शख्स यही कह रहा था शिक्षक हो तो ऐसा ।। सोर्स :  फेसबुक पेज 

8 फुट की गणपति प्रतिमा , 1008 लड्डुओं का लगता हे भोग

घाणेराव  । कस्बे की ऐतिहासिक मन्दिर रिद्धि सिद्धि गणपति मन्दिर मे गणेश चर्तुर्थि स्थापना दिवस पर 8 फुट की गणपति  प्रतिमा जो रिद्धि सिद्धि सहित पुरे भारत मे विख्यात हे  क्योकि रिद्धि सिद्धि सहित गणपति  प्राचीन मन्दिर के नाम से  विख्यात हे। जहा पर 1008 लड्डुओं का भोग लगया हे वही यहा पर कुँवारे युवक युवतियां मन्नत मागने पर उनकी मन्नत जल्द पूरी होती हे । गजेन्द्र पूरी रिद्धि सिद्धि गणपति मन्दिर के पुजारी ने जानकारी देते हुए बताया की  रिद्धि सिद्धि गणपति मन्दिर सदियो पुराना मन्दिर हे यहा पर जोधपुर दरबार जसवंत सिंह के समय पर  सन्त मोतिगिरि ने तपस्या कर योग सिद्धि के चमत्कार से जोधपुर से यहा प्रतिमा लाई गई जो विशेषता की बात यह हे की यह प्रतिमा मानव कद 8फुट की रिद्धि सिद्धि सहित गणपति की प्रतिमा हे जो ऐसी जो  पुरे राजस्थान मे ऐसी प्रतिमा कही नही हे।सगमरमर के पत्थर पे काबुली कारीगरों के द्वारा तरासा गया हे ।जोधपुर दरबार जसवंत सिंह के राज दरबार के समय से इस मन्दिर को गुरु द्वारे के रूप में नाम मिला ।इस प्राचीन मन्दिर को 2006 के करीब तारा चन्द देसूरी ने...

सोशल मीडिया पर जारी मोदी के हस्ताक्षर वाला पत्र गलत , PMO की तरफ से इस प्रकार कोई अपील जारी नही की है

सोशल मीडिया पर इनदिनों डिज़ाइनर द्वारा तैयार किया गए ऐसे पत्र सर्कुलेट हो  रहे है जीने आम जनता से अपील की जा रही है के दिवाली के पर्व पर वे स्वदेशी वस्तुए अपनाये। आज सवेरे पीएमओ के ओफिसिअल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके बताया गया के इस प्रकार का कोई पत्र जारी नही किया गया है। जनता से अपील है के ये इस प्रकार के किसी भी पत्र या जारी के आगे फॉरवर्ड करे से पहले उसकी वैधता की जाँच पड़ताल कर ले। 

साक्षी मलिक ने भारत को रियो ओलंपिक में दिलाया पहला कास्य पदक

साक्षी मलिक  भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक के इतिहास रचने के पीछे उनके पिता सुखवीर सिंह उनकी मां का बड़ा योगदान मानते हैं और बताते हैं कि उन्होंने कुश्ती लड़ने की प्रेरणा अपने दादा से ली, जो अपने समय में पहलवान थे. रियो में भारत को पहला पदक के तौर पर कांस्य दिलाने वाली साक्षी के पिता दिल्ली में बस कंडक्टर हैं और उन्होंने कुश्ती कभी नहीं लड़ी. 

बूढी महिला का आशियाना ढहा, प्रशासन बेसुध

देसूरी।क़स्बे की राईका की ढाणी में बारिश के कहर से एक गरीब  का आशियाना गिरा। दो दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश से क़स्बे की राईका ढाणी में अमिनाबानु पत्नी लालखां जी का मकान जमीन में धस गया,इस मकान में 70 साल की एक मात्र गरीब बूढी यह महिला रहती है। दो दिन बीत गुजर जाने के बाद भी प्रशासन का इस और ध्यान नहीं जा रहा है।